SAFETY ( सुरक्षा )
सुरक्षा है क्या हम सुरक्षा कैसे करे और क्यों करे ?
सुरक्षा - सुरक्षा अर्थ ही है की सुरक्षित रहना।
किसी भी अनचाही आस्कमिक दुर्घटना जो किसी भी व्यक्ति या उसके आसपास के वातावरण को प्रभावित करती है। उससे सुरक्षित रहना ही सुरक्षा कहलाता है।
कम्पनी में काम करने से पहले ये बाते याद रखे।
GENERAL SAFETY RULE
- स्वयं की सुरक्षा ( SELF SAFETY )
- मशीनों की सुरक्षा ( SAFETY OF MACHINE )
- कार्यखण्ड की सुरक्षा ( SAFETY OF WORKPIECE )
स्वयं की सुरक्षा ( SELF SAFETY ) -
- किसी भी चलती मशीन के पास यदि खड़े होकर कार्य करना हो तो चलती मशीन में सुरक्षा गार्ड जरूर लगाए।
- कार्यशाला में सदैव बूट पहनकर चलना चाहिए क्योकि मशीनों से निकली लोहे की छिलने पैर में लगने से घाव होने का भय रहता है , या पैर पर PART गिरने का भी सम्भावना रहता है।
- अगर कोई कारीगर किसी ऊपरी स्थान पर कार्य कर रहा है तो उसे हर टूल को मजबूती से पकड़कर कार्य करना चाहिए।
- किसी भी मशीन के साथ छेड़छाड़ ना करे क्योकि PROGRAM इधर उधर होने से दुर्घटना हो जाता है।
- कार्यशाला में कभी भी ढीले कपडे, टाई , मफलर इत्यादि पहनकर कार्य न करे।
- मशीन पर कार्य करते समय किसी दूसरे कारीगर से बात न करे।
- चलती हुई मशीन को मरमत कभी नहीं करनी चाहिए।
- अधिक भारी सामान को धयानपूर्वक उठाना चाहिए।
मशीनों की सुरक्षा ( SAFETY OF MACHINE )
- चलती मशीन पर किसी भी यंत्रो का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
- किसी भी नई रेती का प्रयोग करने से पहले किसी नर्म धातु पर चलाना चाहिए।
- मशीन की टेबल पर हैमरिंग नहीं करनी चाहिए जिससे सतह की यथार्थता ( accuracy ) समाप्त हो जाएगी।
- चलती मशीन के गियर न बदले , इससे गियर टूटने की सम्भावना रहती है।
- सभी सूक्ष्ममापी यंत्रो को समय समय पर तेल लगाकर रखना चाहिए क्योकि एक बार यंत्र को जंग लगने पर उसकी सूक्ष्मता समाप्त हो जाती है।
कार्यखंडो की सुरक्षा ( SAFETY OF WORKPIECE )
- किसी भी जॉब को मशीन पर बांधने से पहले जॉब की आकृति के अनुसार सही कलैम्पिंग करना चाहिए।
- सही कटिंग टूल का प्रयोग करना चाहिए।
- जॉब बनाने से पहले उसकी ड्रॉइंग को भली भांति समझ लेना चाहिए।
- जिस मशीन पर कार्य करना होता है तो उसे सही से ल्युब्रिकेसन एवं सफाई कर लेनी चाहिए।
- जॉब की सूक्ष्मता के अनुसार ही साधन अपनाया जाना चाहिए।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें
thank you .